Spread the love

साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण को लेकर आए दर्जनों फरियादी; समस्याओ के त्वरित निष्पादन हेतु उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पेयजल सम्बन्धित प्राप्त सूचनाओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें पदाधिकारी: उपायुक्त…

सरायकेला Sanjay। जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे दर्जनों फरियादियों से क्रमवार जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल मिले। क्रमवार फरियादियों की समस्याओं से अवगत हो उनके समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारी को आवेदन हस्तांतरित किया। जिसमें जन कल्याणकारी योजना संबंधित कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।

Advertisements

साप्ताहिक जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, पेयजल संबंधित मामले, वन विभाग, अंचल कार्यालय चांडिल, नगर निगम आदित्यपुर, स्वास्थ्य विभाग संबंधित मामले, आंगनबाड़ी सेविका चयन, शिक्षा विभाग समेत कई अन्य मामले आए। जिनमें गम्हरिया प्रखंड से कैंसर बीमारी से ग्रसित एक परिवार मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत दूसरी किस्त के लाभ के सम्बन्ध में उपायुक्त को आवेदन दिया। जिस पर उपायुक्त नें सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार को पीड़ित परिवार को नियमानुसार योजना के लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। वही एक अविवाहित बुजुर्ग महिला चांडिल अंचल क्षेत्र में आवास निर्माण हेतु भूमि मापी करने के सम्बन्धित में उपायुक्त को आवेदन दी। जिस पर उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को यथाशीघ्र लाभुकों भूमि मापी करा लाभुक को कागजात सौंपने के निर्देश दिए।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षदों ने मुख्यमंत्री नें नाम मेमोरेंडम सौंपा :-

साप्ताहिक जनता दरबार में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न वार्ड क्षेत्र के वार्ड पार्षद उपायुक्त से मिल आगामी 28 अप्रैल को कार्यकाल सम्पन होने पर आगामी चुनाव से पूर्व कार्यकाल निरंतर रखने हेतु माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक मेमोरेंडम सौंपा। इस दौरान विभिन्न वार्ड क्षेत्र में बढ़ते गर्मी के कारण कई क्षेत्र नें पानी का स्तर निचे जाने से बोरिंग फेल होने तथा पेयजल कई समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उपायुक्त नें कहा कि जिले में पेयजल सम्बन्धित मामलो पर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रही है। जल्द ही सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों को उक्त मामलों के त्वरित निष्पादन करने तथा स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया जायेगा।

Advertisements

You missed