Advertisements
Spread the love

भगवान शनि महाराज के जन्मोत्सव पर जय माता दी सेवा समिति तथा कृतिका सेवा केन्द्र की ओर से खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण…

*दुमका*ब्यूरो रिपोर्ट*

Advertisements

जय माता दी सेवा समिति तथा कृतिका सेवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भगवान शनि महाराज के जन्मोत्सव पर खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया| शहर के शनि मंदिर, टाटा शोरूम,टीन बाजार, धर्म स्थान,वीर कुंवर सिंह चौक इत्यादी जगहों पर घूम घूमकर कर लगभग 180 लोगों के बीच अध्यक्ष राजेश कुमार राउत के घर से स्वनिर्मित महाप्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया।

अध्यक्ष राजेश कुमार राउत ने कहा कि आज जरुरतमंदों के चेहरे की खुशी देख कर मन को बहुत संतुष्टि मिली। इस तरह के कार्यक्रमों से मन को बहुत शांति मिलती है |समिति का उद्देश्य ही “नर सेवा नारायण सेवा” हैं ये सेवा 1 जनवरी 2022 से लगभग सभी रविवार होती आई है। ये कार्यक्रम अभी निरंतर चले ऐसा प्रयास किया जाएगा|

उन्होंने बताया कि आज शनि देव के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम किया गया|उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा बक्शी बाँध में एक माता रानी की भव्य मंदिर और धर्म शाला का निर्माण कराया जा रहा है|

आज के कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश कुमार राउत,मोनिका राउत, मनीष कुमार छोटु, संतोष ठाकुर इत्यादि लोगों का कार्य सहयोग रहा।

You missed