Spread the love

शिक्षा सचिव के निर्देश से जिला परियोजना रेस पर…

मौसम गुप्ता। दुमका:

दुमका : राज्य स्तरीय टीम के साथ समीक्षा बैठक में ज़िला शिक्षा पदाधिकारी आशीष कुमार हेंब्रम के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में आज सभी प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा प्रखंड व संकूल साधन सेवियो के बाद बैठक की गई ।

बैठक में राज्य स्तरीय टीम और ज़िला शिक्षा पदाधिकारी के निदेशो से कर्मियों को अवगत कराया गया।निर्देशानुसार आज सभी प्रखंड शिक्षा कार्यालय खुले हुए थे। सभी प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

उन्हे निर्देश दिया गया कि 9 जनवरी तक सभी विद्यालय शिशु पंजी में अपनी त्रुटियों को सुधार लेंगे यदि किसी कारणवश किसी विदयालय ने सर्वे नही किया है या अधूरा है तो वे नौ जनवरी तक अपना सर्वे पुरा कर प्रखंड कार्यालय को अपना प्रतिवेदन उपलब्ध करा देगें। यह भी निर्देश दिया गया कि सभी विद्यालय प्रयास के अनुरूप बच्चो की उपस्थिति दर्ज करेंगे।

शिकारीपाड़ा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने पत्तावाडी पहुंच कर अभिभावकों और ग्रामीणों से बात की तथा शिशु पंजी सर्वे की जमीनी स्थिति की जांच की। उन्होंने पाया कि अधिकतर विद्यालयों ने सर्वे कार्य कर लिया है किंतु पुरूष सदस्य काम करने के लिए घर से बाहर चल जाते हैं और ग्रामीण स्त्रियां भाषाई समस्या के कारण भी बाहरी लोगो के पूछने पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाते हैं।

दुमका बीआरसी में अयोजित बैठक में जिला परियोजना कार्यालय से सहायक परियोजना पदाधिकारी श्याम सुंदर मोदक भी उपस्थित थे उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए अभियान चलाकर दो दिन में पूरा कर दिखाना है। उन्होंने आज की इस सक्रीयता के लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि दुमका अभी तक किसी भी कार्य में राज्य स्तर पर पीछे नहीं रहे टीम भावना से कार्य कर इसे भी ससमय पूरा कर लेंगे। इसके बाद भी जो विद्यालय सर्वे नही कराएंगे उन्हे कार्रवाई से कोई नही बचा सकता।

Advertisements

You missed