Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय युवा दिवस अवसर पर युवाओं ने पेड़ों पर बांधा रक्षा सूत्र , रक्षा करने का लिया संकल्प…

अर्जुन कुमार नामकुम:

Advertisements

राँची / अनगड़ा । 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर ठुठंगा जरा में पेड़ों के ऊपर रक्षा सूत्र बांधकर उसे रक्षा करने का संकल्प लिया है इस अवसर पर मेला का आयोजन भी किया गया ।

मेला के मुख्य अथिति आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उराँव व विशिष्ट अतिथि झारखंड आंदोलनकारी केंद्रीय सदस्य जलनाथ चौधरी ने स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों को शुभकामनाएं दी व उनके बताए रास्ते पर युवाओं को चलने का निर्देश दिया । मौके पर सैंकड़ो की संख्या में महिला पुरूष मौजूद रहें ।