Advertisements
Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे अंग वस्त्र…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements

आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में सर्वप्रथम बिरसा मुंडा चौक एनआईटी गेट स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसी जनों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात कुलुपटांगा एवं डुमरा बस्ती में दर्जनों आदिवासी भाई बहनों को आदिवासी दिवस पर अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आदिवासी प्रकृति के उपासक एवं पूजक हैं। प्रकृति के संरक्षण में इनका योगदान अतुलनीय है।

मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने आदिवासी भाई बहनों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम उन्हें विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी। एवं कहा कि आदिवासी भाई बहनों के कारण ही आज जल जंगल और जमीन की रक्षा हम पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ कर पा रहे हैं। आज विश्व पर्यावरण को जिस प्रकार औद्योगीकरण के नाम पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसे बनाए रखने के लिए आदिवासी भाई बहनों का संरक्षण एवं प्रकृति के उपासको का सम्मान बेहद जरूरी है।

मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने कहा कि आदिवासी धरती के वातावरण को जीवन अनुकूल बनाए रखने में सदैव अपना अतुल योगदान देते हैं। आदिवासी समाज अपने रीति-रिवाजों के कारण पूरे दुनिया में अलग पहचान रखता है। मौके नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राहुल यादव सहित कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीनाथ मुखी, रंजन बनरा, दीपक कालुंडिया, जगदीश महतो, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, महिला नेत्री रीना सिंह, कुणाल राय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, अजय बारी ,सुनील बिरुली सुजान पराया, अजय बारी ,देव माड़ी ,राजेश पूर्ति ,मालती तिउ, कविता पराया, पूजा हेमराम, सुजीत मुखी, संतोष मुखी, विकास विश्वास, राजेश माली, दीपक हेंब्रम, संदीप गोप, प्रकाश मंडल आदि उपस्थित रहे।

You missed