Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर उत्कलमणि आदर्श पाठागार की हुई बैठक…

सरायकेला – संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

स्वतंत्रता दिवस 2023 के भव्य आयोजन को लेकर उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला के नाटक भवन में उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के संबंध में क्लब के महासचिव जलेश कवि ने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 10:15 को गोपाबंधु चौक स्थित उत्कलमनी गोपबंधु दास के प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत क्लब के प्रांगण में 10.30 बजे सदस्य एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

इसके उपरांत पाठागार के नाटक भवन में सुप्रसिद्ध नटराज डांस ग्रुप सरायकेला के नन्हे-मुन्ने कलाकारों के द्वारा राष्ट्रभक्ति से आधारित नृत्य का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सरायकेला क्षेत्र के सरकारी तथा गैर सरकारी सभी विद्यालयों के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में क्लब के उपसचिव पवन कवि, वरीय सदस्य सुशांत महापात्र, हलधर दास, रजत पटनायक, काशीनाथ कर, परशुराम कवि, चिरंजीवी महापात्र, परेश महंती, घासीराम सतपथि, समर महंती, शंकर सतपथि, दीपेश रथ, शिपु महंती, चक्रधर महंती एवं अन्य उपस्थित रहे।

You missed