डॉ दिनेशानंद गोस्वामी राज्यपाल से मिलकर डिग्री काॅलेजों में बारहवीं की पढ़ाई जारी रखने पर दिया धन्यवाद
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी सोमवार को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले तथा डिग्री काॅलेजों में बारहवीं की पढ़ाई जारी रखने के निर्देश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल से राज्य के विश्वविद्यालयों एवं काॅलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली हेतु सरकार को निर्देश देने का आग्रह किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण काॅलेजों में पठन-पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल को बहरागोड़ा में आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह के चित्र तथा पेपर कटिंग से संबंधित विवरणिका भेंट किया.
Advertisements

Advertisements


