Spread the love

खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर बीसा में दो ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

अनगड़ा । खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप जी की पहल पर अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत बीसा पंचायत के महली टोला एवं गुंदली टोला में 25 KVA क्षमता के दो-दो नए बिजली ट्रांसफार्मरों का बुधवार को विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

जानकारी के अनुसार, इन दोनों गांवों में पूर्व से लगे ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब थे, जिससे ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर पर समाधान नहीं हो पा रहा था। अंततः ग्रामीणों ने स्थानीय कांग्रेस नेताओं के माध्यम से खिजरी विधायक से संपर्क किया। विधायक श्री कच्छप ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग से बात कर ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात के मौसम में बिजली की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। ट्रांसफार्मर लगने से अब ग्रामीणों को रात में अंधेरे में रहने का डर नहीं रहेगा, साथ ही विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में सहूलियत होगी।

इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, प्रखंड महासचिव अजय करमाली, पंचायत अध्यक्ष जीवधान बेदिया समेत अशोक बेदिया, पुशुवा लोहरा, फागूराम बेदिया, महावीर बेदिया, दिलीप जी, जगू जी, मुकेश जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed