Advertisements
Spread the love

डॉ. विनोद कुमार शर्मा बने IQAC गाइड की स्थायी इंटेलेक्चुअल टीम के सदस्य

Advertisements

दुमका । आईक्यूएसी गाइड, भुवनेश्वर (ओडिशा) द्वारा संताल परगना कॉलेज, दुमका के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं असिस्टेंट अकादमिक डीन डॉ. विनोद कुमार शर्मा को स्थायी इंटेलेक्चुअल टीम मेंबर के रूप में चयनित किया गया है।
डॉ. शर्मा को यह प्रतिष्ठित अवसर उनकी अकादमिक उपलब्धियों एवं नैक (NAAC) से जुड़ी सकारात्मक गतिविधियों के आधार पर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। इस नई भूमिका में उनका दायित्व बिहार, झारखंड और ओडिशा राज्यों के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में बाइनरी सिस्टम पर आधारित वर्कशॉप, सेमिनार आदि के आयोजन में सहयोग करना होगा, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सके।
उल्लेखनीय है कि IQAC गाइड संस्था पिछले दो दशकों से तीन राज्यों—बिहार, ओडिशा और झारखंड—में उच्च शिक्षा के सतत विकास हेतु कार्य कर रही है। संस्थान द्वारा संचालित कार्यशालाएं राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन प्रक्रिया के मानकों के अनुरूप मानी जाती हैं। झारखंड के कॉलेज, विश्वविद्यालय या निजी शैक्षणिक संस्थान, यदि अपने यहाँ बाइनरी मूल्यांकन प्रणाली पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित कराना चाहते हैं, तो वे इस पहल से जुड़ सकते हैं। डॉ. विनोद कुमार शर्मा को टीम में शामिल किए जाने पर संताल परगना कॉलेज के शिक्षकों और शैक्षणिक समुदाय ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

You missed