Spread the love

विधायक समीर मोहंती के अनुशंसा पर मुराठुकरा गांव को मिला उप स्वास्थ्य केंद्र…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह  :                                                                                                     चाकुलिया प्रखंड के जुगितोपा पंचायत स्थित मुराठुकरा गांव में गुरुवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर कर शिलान्यास किया. कई दिन पूर्व विधायक से ग्रामीणों ने गांव उप स्वास्थ्य केंद्र का मांग किया था. इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था की जल्द ही गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र गांव बनेगा. ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक समीर मोहंती ने अनुसंशा पर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया गया. इस कार्य को लेकर गांव के ग्रामीणों के प्रति विधायक को आभार प्रकट किया.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला परिषद धारित्री महतो, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, बलराम महतो, पंचायत समिति बुवाई दास, दिनोंबंधु सिंह, देवाशीष मोहंती, मिथुन कर, पुलक महापात्र, अमर हांसदा, सुजीत दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed