Advertisements
Spread the love

945 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

सरायकेला – खरसावां । रायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत रायबासा में अवैध शराब छापामारी की गयी। जिले उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक सौरभतिवारी के नेतृत्व में विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर किये गये अभियान के दौरान टीम ने मकान से कुल 105 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 945 लीटर है। इन बोतलों पर फोर सेल इन अरूणाचल प्रदेश अंकित था, जो स्पष्ट रूप से झारखंड राज्य में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था। अभियान के दौरान मौके से एक सुजुकी स्कूटी भी जब्त की गयी। इसके अलावा घटनास्थल से रोहित कुमार नामक एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिसके विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं उक्त कारोबार में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है। विभाग की उक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हडकंप मच गयी है।

You missed