Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत…

काठीकुंड (झंटु पाल) : दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग के आमझरी चौक के पास बीते 3 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर हालत घायल पड़े मिले, जिसके बाद काठीकुंड पुलिस पेट्रोलिंग के वाहन से सामूदायिक स्वास्थ केन्द्र, काठीकुंड इलाज के लाया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए फूलों झानू मेडिकल कॉलेज अस्पताल , दुमका रेफर कर दिया गया

Advertisements
Advertisements

जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक़ मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के अंबाहरला गांव के नकुल सोरेन में हुई, जो की मृतक बड़ा काठीकुंड में घर जमाई के रूप में रहता था। काठीकुंड थाना प्रभारी अमित रविदास ने बताया की कागजी कार्रवाई कर मृत शव को पोस्टमार्टम कर शव को परिजन को सौंप दिया गया है।

You missed