Advertisements
Spread the love

एक कदम नेचर की ओर : पूर्व सैनिकों को जोड़ेगा एक्यूप्रेशर परिषद, झारखंड के 24 जिलों में खुलेगा सेवा केंद्र

रांची । एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा द्वारा “एक कदम नेचर की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत भूतपूर्व सैनिकों को एक्यूप्रेशर, योग और नेचुरल पैथ से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान की अध्यक्षता सेना के पूर्व जवान अजय विश्वकर्मा करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत एक्यूप्रेशर परिषद के झारखंड शाखा कार्यालय, टाटीसिलवे से की गई, जिसमें परिषद के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे एवं अजय विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से पहल की। इस अवसर पर डॉ. मधुसूदन पांडे ने कहा, “जब तक हम प्रकृति से नहीं जुड़ेंगे, तब तक रोगों से स्थायी छुटकारा नहीं मिल सकता। आधुनिक चिकित्सा पद्धति ने लोगों को दवाओं का गुलाम बना दिया है। हमारे ऋषियों-मुनियों की शोध से निकली एक्यूप्रेशर और नेचुरल पैथ ही भविष्य का मार्ग है।”

कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि झारखंड के सभी 24 जिलों में एक्यूप्रेशर सेवा केंद्र तथा प्रशिक्षण एवं चिकित्सा केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे आम लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से जोड़ा जा सके।
इस कार्यक्रम में डॉ. बलराम महतो, डॉ. नरेश महतो, डॉ. महेश प्रजापति, डॉ. ललिता कुमारी, डॉ. रुक्मणी कुमारी, डॉ. सरस्वती कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन सुरेंद्र ठाकुर ने किया।