Spread the love

टाटीसिल्वे श्रीमद् भागवत कथा में कथावाचक इंद्रेश जी महाराज ने कहा-
श्रीकृष्ण की कथा जो सुनता है, उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते व मोक्ष का द्वार खुलता है

Advertisements
Advertisements

रिपोर्ट : अर्जुन कुमार प्रमाणिक

रांची। श्रीमद् भागवत महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य ज्योति है। यह ग्रंथ हमें सत्य, प्रेम, भक्ति और धर्म का मार्ग दिखाता है। यह बातें टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में शनिवार से शुरू श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पहला दिन कथावाचक इंद्रेश जी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रीकृष्ण की कथा सुनता है, उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष का द्वार खुलता है। आगे उन्होने भक्तों को आध्यात्मिक अमृत का रसपान कराया। कथा के प्रारंभ में मांगलिक मंत्रोच्चार और संगीतमय भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।