Spread the love

भाजपा ही गरीबों का कल्याण कर सकती है: भाजपा नेता सरोज…

विश्वकर्मा सिंह चाकुलिया:

चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत सुदूर पहाड़ी क्षेत्र बरडीकानपूर पंचायत के जामिरा गांव में पंचायत से आए लगभग सात सौ जरूरतमंद असहाय और गरीबों के बीच भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने अपने निजी स्तर से भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पंचायत के प्रबुद्ध लोगों के साथ कम्बलों का वितरण किया गया. सरोज महापात्र ने कंप कंपी ठंड को देखते हुए हर साल बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कम्बलों का वितरण करते आ रहे हैं.

इस दौरान कम्बल वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही गरीबों का कल्याण कर सकती है. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा चलाई गई जनोपयोगी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो अपने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बलों का वितरण प्रति वर्ष करते आ रहे हैं. भाजपा नेता सरोज भी प्रति वर्ष बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कम्बलों का वितरण करते आ रहे हैं.

भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर अग्रसर है. इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री सह सोनाहातु पंचायत के मुखिया मोहन सोरेन, उपाध्यक्ष संजय दास, बरडीकानपूर पंचायत के मुखिया पति कान्हू राम हाॅसदा, प्रकाश महतो, अनिल महतो, चंडी मुण्डा, अजय महतो, अमित महतो, जितेन किस्कू, तारापदो महतो, निर्मल महतो, चित्त रंजन महतो, दूबराज मुर्मू, चाटू किस्कू, पिथो मुर्मू, मंटू मुण्डा, जामिनी महतो आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed