
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न कुलाधीपति बोले, “संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती”

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
सरायकेला (गम्हरिया) । सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को एमबीबीएस छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना से हुई, जिसके बाद कुलाधीपति मदन मोहन सिंह एवं एमडी विभा सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कोर कमिटी के सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रजिस्टार नागेंद्र सिंह, डॉ. आर.एन. शर्मा, डॉ. एन.के. सिन्हा, डॉ. के.एन. सिंह, एवं कोर कमिटी सदस्य मृतुंजय कुमार झा, अरुण कुमार, ज्योति, लक्ष्मी, तंवीर आलम सहित मेडिकल छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डॉ. के.एन. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा —“किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा धर्म है। अपने जीवन में हमेशा भगवान, गुरु, मोटिवेटर और अपने माता-पिता को धन्यवाद देना न भूलें।” एमडी विभा सिंह ने कहा “नेताजी सुभाष परिवार हमेशा छात्रों के साथ 24 घंटे खड़ा रहेगा। यह संस्थान सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है।” कुलाधीपति मदन मोहन सिंह ने छात्रों से कहा —
“डॉक्टर बनने की राह कठिन जरूर है, लेकिन संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती। मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रेरणा मुझे अपने बच्चों से मिली। किसी भी छात्र को कोई परेशानी होगी तो उसका समाधान आधे घंटे के अंदर किया जाएगा। हम माता-पिता की तरह छात्रों का ध्यान रखेंगे।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष से पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्स की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के प्रेरणादायक आयोजनों का संकल्प लिया।
Related posts:

