Advertisements
Spread the love

सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची में आयोजित प्रतियोगिताओं में सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

रांची : सीसीएल दरभंगा हाउस, रांची द्वारा आयोजित पेंटिंग एवं समूह प्रतियोगिताओं — स्ट्रीट पेंटिंग, रंगोली, फेस पेंटिंग, पॉट डेकोरेशन तथा लाइफ पेंटिंग — में सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के फाइन आर्ट्स (विजुअल आर्ट्स) विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मिथुन बेदिया एवं मुस्कान कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी सृजनशीलता और कलात्मक प्रतिभा की सराहना निर्णायकों द्वारा की गई।

इस सफलता पर विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान,  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक,  कुलपति प्रो. सी. जगनाथन,  राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, फाइन आर्ट्स विभाग की डीन डॉ. नीलिमा पाठक, डीन डॉ. राधा माधव झा, कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वातिलेखा महतो, अंजना कुमारी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर  सुजीत सेनगुप्ता एवं मुस्कान सिंह सहित पूरे विश्वविद्यालय परिवार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

You missed