Advertisements

बारिश के कारण धान की फसल को पहुंचा नुकसान, बढ़ी कंपकंपी…
सरायकेला-संजय मिश्रा I
Advertisements

चक्रवाती तूफान मिचौंग का सरायकेला-खरसावां जिला में भी असर दिखने लगा है। पिछले दो दिनों से आसमान में छाए बादल के बाद मंगलवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है कही कही लगातार बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट होने से ठंड भी बढ़ गया है। दो दिनों से बादलयुक्त मौसम के बाद मंगलवार को हल्की बारिश शुरू होने से बाजार व सड़कों में सन्नाटा देखने को मिला। लोग घरों में दुबके हुए है वहीं खेतों में काटी हुई धान की फसल को लेकर किसान चिंतित दिख रहे है।

