Spread the love

पाकुड़ (सुमित भगत)  जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जिला इकाई पाकुड़ सुचिता सिंह को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई संदेश प्रेषित किया है।

सुचिता सिंह पूर्व में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन झारखंड प्रदेश की संयोजिका के रूप में कार्य कर रही थी। इनकी कुशल संगठन क्षमता एवं प्रभावशाली कार्यशैली को देखते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने सुचिता सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान किया है।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय सहित संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह, विभाग संयोजक विश्वनाथ प्रसाद भगत,साहेब हांसदा युवा विंग जिलाध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी,महिला विंग जिलाध्यक्ष शबरी पाल जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला ,नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,विवेकानंद तिवारी ने जे•एस•एफ• के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण मुरारी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुचिता सिंह को बधाई दिया है।

जे•एस•एफ• जिलाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा है कि सुचिता सिंह जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश संयोजिका के रूप में सराहनीय कार्य किया है।बहुत कम समय में ही पूरे झारखंड प्रदेश में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का काम खड़ा किया है और जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का संदेश पूरे झारखंड के गांवों तक पहुंचाने का काम किया है।

राष्ट्रीय हित में जनसंख्या नियंत्रण अत्यावश्यक है।इस संदेश को जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है ।इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पाकुड़ जिला के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है । पूरा विश्वास है कि इनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से जनसंख्या फाउंडेशन का संगठन झारखंड प्रदेश में ग्राम स्तर पर मजबूत होगा और जनसंख्या नियंत्रण हेतु कड़ा कानून बनाने के पक्ष में वातावरण का निर्माण होगा ।देश के आने वाले पीढ़ी के भविष्य के लिए एवं देश की एकता अखंडता एवं चहुमुखी विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण अत्यावश्यक है।

सुचिता सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सुरेंद्र प्रसाद रतन प्रसाद साहा,नगर अध्यक्ष सुशील साह,ग्रामीण अध्यक्ष मोहन कुमार मंडल,हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष लख्खी प्रसाद साह,अमङापाङा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल,लिट्टीपाङा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत मंडल,पाकुङिया प्रखंड अध्यक्ष हृदयानंद भगत,लक्ष्मण राय,तमाल चंद्र बनर्जी,विजय कुमार भंडारी,वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद राणा ओझा,सुलेमान मुर्मू ,संजय कुमार शुक्ला,राणा शुक्ला,अंबिका रायचौधुरी,सुभाष किस्कु,अर्चना पोद्दार,अल्पना चटर्जी,भागीरथ तिवारी,राम रंजन कुमार सिंह,प्रकाश जैन,संजीत मुखर्जी,पुरुषोत्तम राय आदि ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

You missed