Advertisements
Spread the love

पाकुड़ (सुमित भगत )  जिला जनसंपर्क कार्यालय पाकुड़ के तत्वावधान में बुधवार को जिला के हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई एवं पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगल पंचायत के विभिन्न गांवों में स्थानीय भाषा में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Advertisements
Advertisements

नाटक के माध्यम से सरकार की योजना जैसे किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, नशा मुक्ति अभियान, शिक्षा का अधिकार, डायन प्रथा उन्मूलन, उज्जवला योजना, सुकन्या योजना आदि के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के उपायों से अवगत कराया गया। आम लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से अपना व अपने परिवार व आसपास के लोगों का बचाव कैसे करें, के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड नाटक का मंचन कर कालाकारों ने आमजनों को जानकारी दी कि कोविड़-19 से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना प्रतिरोधक टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

You missed