Advertisements
Spread the love

छात्रों को जल्द मिलेगी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, डीसी ने बैठक कर दिए निर्देश

पाकुड़:-जिले में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान अनुमोदन के लिए जिला समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उपायुक्त सह समिति के अध्यक्ष वरुण रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। परियोजना निदेशक आईटीडीए ने कहा कि बात 2021-22 के लिए राज्य के अंदर अवस्थित विद्यालय, महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र, छात्राओं को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति भुगतान के लिए ऑनलाइन आवेदन कुल 26 शिक्षण संस्थान के संबंध में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई। जिसके स्थल एवं अभिलेखीय जांच हेतु जिला स्तर पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन समर्पित किया गया। समर्पित प्रतिवेदन में पाया गया कि उक्त 26 संस्थान में से कुल 25 शिक्षण संस्थान ही प्रवेशिकोतर छात्रवृत्ति हेतु अहर्ता रखते हैं। 01 शिक्षण संस्थान केकेएम कॉलेज पाकुड़ जांच के दौरान स्थल पर नहीं पाया गया, इसे अस्वीकृत किया जाता है। अहर्ताधारी कुल 25 शिक्षण संस्थानों में पूर्व से पंजीकृत कुल 24 शिक्षण संस्थान है एवं 01 शिक्षण संस्थान शकुंतला पारा मेडिकल कॉलेज नव पंजीकृत है।

Advertisements

उक्त बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए मोहम्मद शाहिद अख्तर डीआईओ ऋषि राज, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम विभाग के अधिकारी सहित अन्य मौजूद थे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?