भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की
पुण्यतिथि पर सूचना भवन सभागार पाकुड़ में बाबा साहब की
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब को स्मरण किया ….
पाकुड़ (रणविजय संथाल ब्यूरो) भारत के संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर सूचना भवन सभागार में बाबा साहब की प्रतिमा पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला योजना पदाधिकारी श्री अनूप कुजुर, एसएमपीओ पवन कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के इकाई लिपिक राजेश कुमार, दीपाली साह एवं इंडियन पंच के ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार जयसवाल, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ रमेश भगत ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को स्मरण और नमन किया।
Advertisements

Advertisements

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन ने बाबा साहब की जीवन मुल्यो और आदर्श को याद किया और विशेष रूप से सामाजिक समरसता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रण लिया।

