Spread the love

पाकुड़ (सुमित भगत) : रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झारखंड राज्य के कद्दावर नेता एवं हेमंत सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री रहे स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी जी की पुण्य तिथि मनाई गई,मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव मौजूद थे श्याम यादव ने पाकुड़ जिला कमिटी कार्यालय में हाजी हुसैन अंसारी,साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Advertisements
Advertisements

गौरतलब हो की अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नम आँखो से हाजी साहब को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किये। जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाजी हुसैन साहब झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष थे। हाजी हुसैन अंसारी लंबे समय से राजनीतिक भूमिका में रहते हुए भी सामाजिक सरोकार से जुड़े थे। झारखंड राज्य गठन में भी उनकी उल्लेखनीय भूमिका थी। उनके निधन से राजनीतक, सामाजिक क्षेत्र को क्षति पहुंची है। हाजी साहब के निधन से झारखंडवासियों ने एक कुशल एवं सुलझे हुए नेता को खो दिया है। झारखंड की राजनीति में अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।वही कार्यकर्ताओं के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया।

मौके पर झामुमो मौके जिला प्रवक्ता वंशराज गोप,संयुक्त सचिव महमूद आलम,अल्पसंख्यक सचिव वीरेन घोष,युवा मोर्चा सचिव उमर फारूक,स्वस्थ प्रतिनिधि प्रकाश सिंह,प्रखंड उपाध्यक्ष मुसलुद्दीन शेख,किशोर भगत,नूर आलम तनवीर हुसैन,नगर सचिव रियाज अंसारी, राजू सिंह,राजेश यादव,निपेन सिंह,अनिकुल शेख,कदम रसूल,गुलाम रशूल,फिरोज अली,यूसुफ खान,अलीम शेख,साफु शेख,हाशिम खान,अब्दुल राशिद,मो रियाज,जहूर मुशर्रफ शेख,मिस्कातुल आलम, रोजबुल शेख,सलाम शेख, कमल राऊत, बोदरुल शेख,अब्दुल कादिर,जफरुल शेख,वशिम आकरम, ,मुशा शेख,दनरुल शेख,आपेल शेख,मो बारीक शेख, फिरोज अली,अली शेख, आलमगीर आलम, जाकिर शेख,जियाउल शेख, गोल मोहम्मद,सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

You missed