Advertisements
Spread the love

सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी हेल्दीपोखर बाजार द्वारा रविवार को भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण कार्य शुरू ।

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/ पोटकासा । र्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी हल्दीपोखर बाजार के द्वारा रविवार को इस साल 2025 में होने वाली भूटान के भग्य बौद्ध मंदिर के आकृति में दुर्गा पूजा पंडाल की शुरुआत, पंडाल निर्माण स्थल पर भूमि पूजन के साथ हुई। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुरोजित कुंडू, सचिव शैलन्द नाथ गुहा, सह सचिव विष्णु कुंभकार, उपाध्यक्ष जयदेव मुखर्जी ,दिलीप अग्रवाल, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, रमेश मोदी, दिलीप राम, संजय कुंडू, कृष्णा नंन्दी, , ओम प्रकाश गुप्ता, बापी सेट , संजीव अग्रवाल, मानस गुप्ता,आदि के उपस्थिति में पंडित बापी मुखर्जी के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर बांसगाढ़ कर दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुरुआत की गई। इस मौके पर सचिव शैलेंद्र नाथ गुहा एवं जयदेव मुखर्जी ने कहा कि इस साल हल्दीपोखर बाजार में आठ लाख की लागत से भूटान के बौद्ध मंदिर प्रारूप के अनुसार पंडाल निर्माण का कार्य का आज शुरुआत हुई है। जो कि क्षेत्र के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का भग्य पंडाल बनाने से आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोग पूजा पंडाल देखनेएवं माता के दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

You missed