Spread the love

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर पीडीजे ने न्यायिक अधिकारियों के संग की बैठक…

सरायकेला – संजय मिश्रा । नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में आगामी 28 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक की गई।

Advertisements
Advertisements

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में एडीज I चौधरी एहसान मोइज़, CJM सुश्री कवितांजली टोप्पो, SDJM आशिष अग्रवाल, JMFC श्रीमती अनामिका किस्कु आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी बैठक में सम्मिलित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज़ द्वारा दी गयी।

You missed