
स्वैच्छिक रक्तदान का जूनून जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महासचिव नलिनी राममूर्ति के जन्मदिन पर एक घंटे में 25 युनिट रक्तदान।

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन
टीम पीएसएफ एवं ईटीआई ने एक अनोखा मिसाल पेश किया। एक जीवनदाई मंदिर, एक विश्वसनीय नाम है जमशेदपुर ब्लड सेंटर। स्वैच्छिक रक्तदान का ऐसा जुनून कि जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महासचिव नलिनी राममूर्ति के जन्मदिन पर, टीम पीएसएफ एवं एक्सल टेक्निकल इंस्टीट्यूट धातकीडीह के द्वारा अल्पकालीन एक घंटे का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर में ही आयोजित किया गया। इतने कम समय में टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने युवाओं के बीच रक्तदान के प्रति ऐसा जागरूकता लाया, कि देखते ही देखते एक घंटे में 25 युवाओं ने अपना रक्तदान कर मानवता निभाया। इसमें ज्यादातर युवा रमजान का महिना शुरू होने के पहले ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य रक्तदान कर जीवनदाई बन अपना सामाजिक दायित्व को निभाया। रक्तदान के पश्चात सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, तकनीशियन सूर्यमणि टुडू , अनुप कुमार श्रीवास्तव, धीरज कुमार, सोमिरन, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, तपन चंदा, उत्तम कुमार गोराई, रवि शंकर, कुमारेस हाजरा, किशोर साहू, मोहम्मद दानिश, उपस्थित रहे।

