Spread the love

सीनी ओपी में हुई शांति समिति की बैठक…..

सरायकेला। आगामी होली एवं सब ए बारात के शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर सीनी ओपी में शांति समिति की बैठक की गई। सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Advertisements

जिसके बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर एवं रंग लगाकर होली की बधाई दी। बैठक में सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो, ओपी प्रभारी कुमार गौतम सहित शांति समिति के रोशन खानम, सीनी मुखिया कान्हू माझी, पूर्व मुखिया विमला सरदार, रंजन कारुवा, जन्नत हुसैन, रामपुकार शर्मा, पिंटू गुप्ता, जमाल, कमलपुर पूर्व मुखिया नवकिशोर सरदार, पंचु मुखी, सुदर्शन मुखी, मेघनाथ प्रधान, कमलेश महतो, अमित कुमार सिंह, जीतमोहन महतो एवं नित्यानंद महतो उपस्थित रहे।