Spread the love

पटना : कैंसर प्रोडक्ट राजनीति से सन्यास ले – केन्द्रीय मंत्री जीतन राम…

संजय कुमार विनीत… ✍️

Advertisements
Advertisements

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि जिस चुनाव आयोग के द्वारा आयोजित मतदान की प्रक्रिया से तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोग विधायक,सांसद बनें हैं अब उसी चुनाव आयोग को तेजस्वी यादव के द्वारा कैंसर बताना शर्मनाक है। अगर तेजस्वी जी की नजर में चुनाव आयोग कैंसर है, तो तेजस्वी यादव और उनके परिवार के लोगों को “कैंसर प्रोडक्ट” माना जाएगा और उन “कैंसर प्रोडक्ट” को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए।

आपको बता दें एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि लोकतंत्र और संविधान के लिए चुनाव आयोग कैंसर बन गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग को हाईजैक करके रखा है। विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग कभी गंभीर नहीं रहा है। इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि चुनाव आयोग बीजेपी के लिए चीयरलीडर की तरह ही काम कर रहा है।

You missed