Advertisements
Spread the love

पटना : प्रभु सेवा से जनसेवा में आयेगी मैथिली ठाकुर

संजय कुमार विनित…✍️

Advertisements

” उठो सिया श्रृंगार करो , धनुष राम ने तोड़ा है” जैसे हजारों लोकगीत और भजनों को स्वर देने वाली मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर की भी भाजपा से किस्मत अजमाने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और विनोद तावडे इसके लिए गायिका मैथिली के परिजनों से मुलाकात कर चुके हैं। मैथिली ठाकुर अपने मिथिलांचल के मधुबनी या दरभंगा जिले से चुनाव लड़ने के इच्छुक है। 

कई सम्मान से सम्मानित मैथिली ठाकुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अपना आदर्श मानती है और बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ही स्वयं उसके राजनीति में आने का आमंत्रण दिया है। मैथिली ठाकुर भी कहती है कि प्रभु सेवा के साथ जनसेवा करना मुश्किल नहीं होगा। मैं राजनीति में जरूर आ रही, पर राजनीति करने से कोसों दूर ही रहूंगी। 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पत्रकारों से बातचीत में मैथिली ठाकुर ने कहा, “मैं भी टीवी पर सब कुछ देख रही हूं। मैं हाल ही में बिहार गई थी और मैं वहां पर नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मिलने का भी मौका मिला। बिहार के भविष्य के बारे में बहुत सारी बात हुई। बिहार में क्या चल रहा है इसके बारे में भी काफी बात हुई। देखते हैं अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है और देखते हैं आगे क्या होता है।”

You missed