Advertisements
Spread the love

पटना  : बिहार केबिनेट बैठक में नौकरियों की बरसात
साथ ही राज्य मंत्रियों, उप मंत्रियों की बल्ले बल्ले

संजय कुमार विनीत… ✍️

Advertisements

बिहार विधानसभा चुनाव के अब कुछ ही महीने बचे हैं, सीएम नीतीश कुमार ने आज केबिनेट की बैठक में युवाओं के लिए पिटारा खोलते हुए नौकरी की बरसात कर दी है। इस केबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी, जिसमें चुनाव से पहले 27000 नौकरियों की घोषणा सबसे अहम है।

चुनाव से पहले आने वाली भर्तियों में सबसे अधिक स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार 52 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली जाएगी, इसके बाद सहायक उर्दू ट्रांसलेटर के 3306, कृषि विभाग में 2590 और मद्य निषेध विभाग में 48 पदों पर भर्ती होगी। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई आज की कैबिनेट बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी है।

इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में बिहार में राज्यमंत्री और उप मंत्री का दर्जा प्राप्त नेताओं के वेतन में वृद्धि की गई है। राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के मासिक वेतन ₹50,000 से बढ़ाकर ₹65,000 किया गया है। इसी तरह क्षेत्रीय भत्ता ₹55,000 से बढ़ाकर ₹70,000 किया गया। दैनिक भत्ता ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,500 कर दिया गया। आतिथ्य भत्ता में हुई बढ़ौती के तहत राज्य मंत्री के लिए इसे ₹24,000 से बढ़ाकर ₹29,500 और उप मंत्री के लिए ₹23,500 से बढ़ाकर ₹29,000 किया गया है।

You missed