Advertisements

पटना : झोपड़ी में आगलगी से दो बच्चों की झुलस कर मौत…
संजय कुमार विनीत… ✍️
Advertisements

पटना के गौरीचक थानाक्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आग में झुलकर दो बच्चों की मौत हो गई है। गौरीचक थाना इलाके में स्थित एक झोपड़ी में आग लगने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि, देर रात झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में भीषण आग लगने की वजह से वहां अफरातफरी की स्थिति बन गई। झोपड़ी में सो रहे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान इस अगलगी में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है।
आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को आग की जानकारी दी गई थी। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि इस आग में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गई हैं। आग क दौरान घर में रखे सामान भी जलकर राख हो गए हैं। हालांकि, यह आग यह कैसे लगी? इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
