Advertisements
Spread the love

मुसाबनी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, 22 जनवरी के जूलूस और डीजे पर पुर्णतः प्रतिबंध…

मुसाबनी (सुनिल साव ) शुक्रवार को मुसाबनी थाना में आगामी 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। वैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अंचित कुमार ने की और बताया की ं इस बैठक में मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और मुसाबनी के अंचलाधिकारी विजय कुमार महता ने 22 जनवरी को शांतिपूर्ण सपन्न करने पर अपने-अपने विचार रखें एवं सभी सदस्यों को अपील किया की विधि व्यवस्था कायम रखते हुए, इस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को शांतिपूर्वक मनाएं

Advertisements

वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश अनुसार 22 जनवरी के जुलूस औरं डी जे बजा पर प्रतिबंध रहेग । इस बैठक में मुख्य रूप से दिनेश साहू जिला शांति समिति सदस्य, शत्रुघ्न प्रसाद, शिबू भगत,साकेत अग्रवाल, उत्तरी बादिया के मुखिया सुश्री रीना माहली, सरदार राजू सिंह, गौरांग माहली, नसीम बॉक्स,मोहम्मद तैमूर,मो० हबील,मो० जलालुद्दीन, मो० नसीम, मो० हिदायत हुसैन उर्फ मुन्ना,मो० साबिर, मो० नदीम आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित