Spread the love

कोवाली थाना परिसर में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद वीडियो अभय कुमार द्विवेदी सीईओ निकिता वाला, इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम , आदि के उपस्थिति में थाना दिवस मनाया गया…

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन:
पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली थाना परिसर में मुख्य रूप से मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सीओ निकिता बाला एवं इंस्पेक्टर इंद्रदेव राम, आदि के उपस्थिति में थाना दिवस मनाया गया, इस दौरान पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी द्वारा सामाजिक समरसता को बनाए रखने का अहवान किया गया।

Advertisements
Advertisements

साथ ही उन्होंने कहा कि ईस क्षेत्र के लोगों की जो भी समस्याएं हैं उसे साझा करनी है तथा अपने दुख तकलीफों को सामने लाने एवं उसकी निदान के लिए हम सब एक साथ प्रयास करेंगे सब मिलकर सामाजिक क्षेत्र की बुराइयों को दूर करते हुए 22 जनवरी को होने वाले राम महोत्सव को खुशी की तरह मनाएंगे । और सभी आपाशी मेल-जोल बनाए रखेंगे एवं मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हुए थाना के साथ-साथ क्षेत्र का भी विकास करने का काम करेंगे ।

इस दौरान थाने में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने विभिन्न समस्या लेकर बात रखा, जिसका निदान करने का बात किया गया। मौके पर आंचल इंस्पेक्टर नवीन कुमार, कोवाली थाना प्रभारी रंजीत ऊंराव, पवन कुमार, एवं मुखिया संगीता सरदार, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, पिंटू गुप्ता, उत्पल वोस, मोना राय, आदि उपस्थित थे।