Advertisements
Spread the love

लोकनायक जयप्रकाश नारायण का 121 वीं जयंती पर श्रद्धांजली देकर दुमका के लोगों ने याद किया…

दुमका ब्यूरो (मौसम कुमार)
भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के 121वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पण का कार्यक्रम जे०पी०आंदोलनकारी के प्रदीप कुमार सिन्हा उर्फ दीपू दा के आवास टीन बाजार, दुमका में आयोजित किया गया।

Advertisements

वही कार्यक्रम के दौरान प्रदीप कुमार सिन्हा ने अपने संबोध में कहा कि जीवनभर निःस्वार्थ देशसेवा के लिए समर्पित संपूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण जी का उद्देश देश के राजनैतिक,आर्थिक,सामाजिक, सांस्कृतिक,बौद्धिक,शैक्षणिक व आध्यात्मिक इन सातों बिंदुओं को मिलाकर था। सम्पूर्ण क्रान्ति का आवाहन दस लाख जनता के बीच पटना के गांधी मैदान में जे०पी०जी ने आन्दोलन को सफल बनाया था।

सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,वरिष्ठ जे०पी०आंदोलनकारी सपन सिन्हा,विजय कुमार सोनी,सूर्यकांत शुक्ला उर्फ हारु दा,अनुप कुमार सिन्हा, सिविल सोसायटी दुमका के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी,सिविल सोसायटी दुमका के सचिव संदीप कुमार जय बमबम, पूर्व वार्ड पार्षद सरिता सिन्हा आदि ने समाजवादी नेता जे पी जी को उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पण कर उन्हें याद किया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर