Spread the love

झारखंड की जनता जेएमएम नेतृत्व की सरकार से न्याय की उम्मीद – लखन मार्डी

घाटशीला: दीपक नाग(झा0ब्यूरो) भारतीय जनता पार्टी गुड़ाबंदा मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात के अध्यक्षता में गुड़ाबंदा मंडल का गांव चलो अभियान को सफल बनाने को लेकर हथियापाटा हरी मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से प्रभारी के रूप में घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी उपस्थित थे। गांव चलो अभियान को तेज गति से चलाने को लेकर योजना बनाई गई।

उसके पश्चात गुड़ाबंदा पंचायत के बूथ संख्या 188 नुतनडीह में बुथ कमेटी सदस्यों एवं पन्ना प्रमुखों से वर्तमान की स्थिति के संबंध में चर्चा किया गया। लखन मार्डी ने संबोधित करते हुए कहा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में श्री राम मंदिर बनाने के रास्ते को प्रशस्त करने, जम्मू कश्मीर में धारा 370 को हटाने, मुस्लिम माता बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाने, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा और सिलेंडर देकर माता बहनों को लकड़ी की चूल्हा के धुआ से आजादी दिलाने, आयुष्मान योजना के माध्यम से असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने जैसे अनेक मोदी सरकार ने देश हित में आम जनमानस के हित में ऐतिहासिक काम किया है। फिर एक बार मोदी सरकार को लाने की जरूरत है।

दूसरी और झारखंड प्रदेश में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व की सरकार ने यहां की जल जंगल जमीन को बेचने का काम किया है फिर भी मन नहीं भरा तो बिहार और बांग्लादेश के खनन माफियाओं के हाथों में झारखंड प्रदेश के माता बहनों को बलि चढ़ा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए न्याय यात्रा निकालने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व कर्ताओं से मैं पूछना चाहता हूं आदिवासी महानायक वीर सिद्धू कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू को न्याय कब मिलेगा ? आदिवासी महिला पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की को न्याय कब मिलेगी?

आदिवासी महिला पुलिस ऑफिसर संध्या टोपनो को न्याय कब मिलेगी? 12-15 टुकड़ों मे काट दिए आदिवासी महिला रुबिका पहाड़िया को न्याय कब मिलेगी ? दुमका में संथाल आदिवासी महिला सुशीला हांसदा को बलात्कार कर जंगल ले जाकर जिंदा जला दिया गया न्याय कब मिलेगा? जेएमएम नेतृत्व की सरकार में हजारों महिलाओ के साथ बलात्कार और हत्याएं हुई न्याय कब मिलेगी?राज्य के बेरोजगार युवाओं को न्याय कब मिलेगी? 1 रू में जमीन का रजिस्ट्री होता था महिलाओं को न्याय कब मिलेगी? 5000 रू प्रति एकड़ किसानों को सहायता राशि मिलती थी बंद हो गई है न्याय कब मिलेगी?

झारखंड की जनता जेएमएम से न्याय चाह्ती है ।मोके पर मंडल अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ गांतात, सांसद प्रतिनिधि श्री बब्रुवाहन घोष, मंडल महामंत्री रामचंद्र हेंब्रम,मंडल मंत्री डीजेन प्रधान, दयाल मंडल, ST मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरचरण मुंडा, मधु कर्मकार, देवाशीष महाकुड़, दीपक कुमार मंडल,कमल पात्र, सुखलाल मुंडा, शिवचरण अजंम्बरदास , लक्ष्मण मुण्डा,मंटू दास आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed