Advertisements
Spread the love

सरायकेला : दिवंगत पत्रकार की बेवा को प्रेस क्लब का प्रयास और उपायुक्त का सहयोग मिला…

दिवंगत पत्रकार सुदेश की विधवा को प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर उपायुक्त ने दिलाई स्थायी नौकरी, उपायुक्त ने प्रेस क्लब के प्रयासों का सराहना किया ।

Advertisements

रविकांत गोप… ✍️

पत्रकारिता जगत में विरले ही देखने को मिलता है ऐसी तस्वीरें कि, पत्रकार का आकस्मिक निधन के बाद पत्रकारों का संगठन उस दिवंगत के परिवार के आगे एक ढाल की तरह खड़ा हो जाता है । कुछ ऐसा ही कर दिखाया सरायकेला प्रेस क्लब के सदस्यों ने । इसे समझने के लिए चंद महीने पीछे हमें नजर डालनी होगी । सोशल न्यूज मीडिया वानांचल २४ टी वी लाईव के संपादक सुदेश कुमार का अचानक १६ नवंबर’ २०२४ के देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था ।

सुदेश अपने पीछे पत्नी और दो नाबालिग पुत्र संतान को छोड़कर चले गए। सुदेश आर्थिक दृष्टि कोण से भले ही कमजोर रहा होगा पर दिल ओर व्यवहार से एक धनी व्यक्ति हुआ करता था।

प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के सदस्य दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार की विधवा मोहिनी सिंह गुरुवार को प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला स्थायी नौकरी दिलाई दी है, आज समाहरणालय सभागार में डीसी ने एसपी मुकेश कुमार लुनायत और क्लब के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत पत्रकार की विधवा को स्थायी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा । मौके पर डीसी रविशंकर शुक्ला भावुक हो गए और प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना की, उन्होंने यह कबूल किया कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था हमें इस देर के लिए खेद है. उन्होंने भविष्य में भी पत्रकारों के लिए उनके परिजनों के सुख दुख में जिला प्रशासन का खड़े रहने की बात दोहराई. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने कहा कि जिला प्रशासन ने क्लब के प्रस्ताव को मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वीकार कर दिवंगत पत्रकार के परिजनों के लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था की जिसके लिए प्रशासन के मुखिया उपायुक्त रविशंकर शुक्ला बधाई के पात्र हैं । उन्होंने जिले के पत्रकार साथियों से अपील किया कि वे एकजुटता के साथ संगठित हों तभी क्लब पत्रकारों के लिए उनके परिजनों के हित के लिए काम करता रहेगा । क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने झारखंड सरकार से भी राज्य के पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की ।

दिवंगत पत्रकार सुदेश की पत्नी ने इस सहयोग के लिए सरायकेला प्रेस क्लब और जिला प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद् दी है ।

इस मौके पर उपस्थित क्लब के सदस्यों में महासचिव मो रमजान अंसारी, कोषाध्यक्ष संजीव मेहता, संरक्षक संतोष कुमार, उपाध्यक्ष खगेन चंद्र महतो, उपाध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, प्रमोद कुमार सिंह, विश्वरूप पांडा,कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंड, नवीन प्रधान, सुमन मोदक, विजय साव, दुर्गा राव, रविकांत गोप, उमाकांत कर, कल्याण पात्रो, संजय सत्पथी, के दुर्गा राव आदि मौजूद थे।

You missed