Spread the love

प्लाईवुड व्यापारी की पत्नी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, कांन्दरबेड़ा से वापास लौटने के क्रम में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, टीएमएच पहुंचे स्वस्थ मंत्री बन्ना गुप्ता…

जमशेदपुर:(दीप पोल) एनएच 33 पर चांडिल थाना अंतर्गत कांडरबेड़ा के पास शुक्रवार रात अपराधियों ने सोनारी निवासी ज्योति अग्रवाल को गोली मार दी, घटना के बाद ज्योति को टीएमएच लाया गया जहां जांच के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया, मिली जानकारी के अनुसार ज्योति अग्रवाल अपने पति रवि अग्रवाल के साथ एनएच 33 स्थित एक होटल में खाने गए थे,

Advertisements
Advertisements

वे लोग पारडीह, कांदरबेडा होते हुए घर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में कुछ अपराधी आए, सभी के पास हथियार थे, एक अपराधी ने रवि पर फायरिंग की पर गोली फंस गई जबकि दूसरे अपराधी द्वारा चलाई गई गोली ज्योति को लग गई, घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए, रवि के अनुसार उनकी दुकान सीतारामडेरा के स्लैग रोड में है,

वही बताया कि एक माह पूर्व उनसे फिरौती मांगी गई थी जिसकी शिकायत सीतारामडेरा थाना में की गई थी, मंत्री बन्ना गुप्ता ने एसएसपी से सीतारामडेरा थाना प्रभारी को की गई फिरौती की शिकायत करने के बाद भी कार्यवाही नही करने पर थाना प्रभारी पर कार्यवाही करने को कहा है।