Spread the love

तिरुलडीह में अवैध बालू पर पुलिस का शिकंजा, 200 CFT बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

तिरुलडीह : सरायकेला खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में ग्राम कारकीडीह में की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों ट्रैक्टरों में करीब 200 सीएफटी अवैध बालू लदा हुआ पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में वाहन मालिकों एवं संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।
थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की छापेमारी जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

You missed