रांची पुलिस ने अनिल टाइगर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाई, चार अपराधी गिरफ्तार
संवाददाता : अर्जुन कुमार
रांची : रांची पुलिस ने चर्चित अनिल टाइगर हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विस्तृत जानकारी डीआईजी सह एसएसपी श्री चंदन कुमार सिन्हा ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस हत्याकांड की साजिश कोलकाता में रची गई थी। मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव ने हत्या की सुपारी सूरज सिन्हा उर्फ अभिषेक सिन्हा को दी थी। इसके बाद सूरज ने अमन सिंह और रोहित वर्मा के साथ मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई। योजना के तहत दोनों शूटरों को दो लाख रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई थी। डीआईजी सह एसएसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी रांची पुलिस की सतर्कता, कुशल रणनीति और टीम वर्क का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रांची पुलिस कटिबद्ध है
Related posts:
