Advertisements
Spread the love

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवको को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल…

जगबंधु महतो गम्हरिया :
सरायकेला जिला के गम्हारिया थाना अंतर्गत उषा मोड़ स्तिथ एम जी शोरूम के पास एक सड़क हादसे में तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए।

जानकारी देते हुए बताया गया है की गम्हरिया से कांड्रा की ओर जाने के क्रम में उषा मोड़ के पास आधी रात के बाद एमजी शोरूम के सामने बाइक संख्या JH05DH6084 पर एक साथ तीन लोग सवार थे एवं गाड़ी की स्पीड भी अधिक थी ।

जहां अत्यधिक ठंड के कारण अचानक बाइक सवार का नियंत्रण बाइक से खो गया एवं तेज गति से जाते हुए सड़क के किनारे मौजूद लाइट के खंभे में सीधी टक्कर मारने से तीनों मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े ।

वहीं इत्तेफाक पीछे से आ रहे डीएसपी मुख्यालय श्री चंदन वत्स ने जब उन्हें देखा तो मौके पर रूक कर तीनों घायलों को सड़क के किनारे किया एवं यातायात को सुचारू करते हुए स्थानीय गम्हरिया थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी तत्पश्चात गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक दूबे ने खुद की गाड़ी में तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। तीनों की स्थिति बहुत गंभीर है। बाइक की पहचान हंदू महतो के पुत्र छोटू महतो बताया है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं है।

You missed