Advertisements

पोटका : लीगल एड क्लिनिक दिव्यांग को सौंपे गए उसके प्रमाण पत्र पेंशन के फॉर्म भी भरे गए
रिपोर्ट : अभिजीत सेन
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर लीगल एड क्लिनिक पोटका गांव निवासी एक दिव्यांग रांगा मुखी ,पिता स्वर्गीय ,,नील मोहन मुखी ,, दिव्यांगता प्रमाण पत्र पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा उसके हाथों में सौंपा गया एवं उसके पेंशन की स्वीकृति दिलवाने हेतु आवेदन फॉर्म भरे गए। बताते चलें दिव्यांग रांगा मुखी का दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से ही सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर शिविर में जांच करवा कर बनवाए गए थे।दिव्यांग ने अपना प्रमाण पत्र घर के नजदीक लीगल एड क्लिनिक पोटका में पा कर डालसा का आभार प्रकट किया।मौके पर दिव्यांग रांगा मुखी के साथ पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी मीरा मंडल उपस्थित थे।
