Advertisements
Spread the love

डुमरिया प्रखंड के भागाबंदी में हिंदू राम बेसरा की अध्यक्षता में जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के एक बैठक का आयोजन…

जमशेदपुर /पोटका : अभिजीत सेन।

Advertisements

डुमरिया प्रखंड अंतर्गत सोमवार को भगाबांधी हाट मैदान में हिंदूराम हांसदा की अध्यक्षता में जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महीन सरदार एवं महासचिव श्रीकांत सरदार के हाथों से सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं संगठन को मजबूती बनाने हेतु चर्चा की गई।

इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव मद्धे नजर रखते हुए जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति से महीन सरदार को पोटका विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने का संघर्ष समिति के तमाम डुमरिया प्रखंड कार्यकर्ता सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया। बैठक में डुमरिया के 10 पंचायतों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य रूप से श्रीकांत सरदार, सुर्य मोहन सोरेन, दुखाराम मार्डी, गुलिया टुडू,वकिल हांसदा,रेनता सोरेन, बिरसा सेना केन्द्रीय अध्यक्ष बिकास हेम्ब्रम,राजु बेसरा पुर्व पंचायत समिति संघ अध्यक्ष आदी उपस्थित थे।

You missed