Advertisements
Spread the love

 

लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर हल्दी पोखर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा। हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर/ पोटका  अभिजित सेन

Advertisements

पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर के मोदक पाड़ा एवं गोप पोड़ा में धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ मीरा मुंडा एवं अन्य। मा लक्ष्मी पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचते ही भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा, एवं साथ में उपस्थित रहे भाजपा नेत्री को कमेटी एवं ग्रामीणो के द्वारा जोरदार स्वागत करते हुए, फूलों की माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जीसके पश्चात प्रत्याशी मीरा मुंडा ने लक्ष्मी माता के सामने माथा टेक कर क्षेत्र के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना किये। डॉ मीरा मुंडा ने कहा कि लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर हल्दी पोखर पहुंचकर सभी से मिलते हुए जो सेन्ह और प्यार मुझे मिला है,

इससे मुझे बहुत अच्छा लगा। कुछ लोगों के द्वारा विरोध के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा पार्टी पॉलिटिक्स में चलते रहता है। उन्होंने कहा विरोध , समर्थन के बीज लोगों का काफी उत्साह है और लोग मेरे आने से काफी उत्साहित है। तत्पश्चात प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कार देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस दौरान राजू कुंडू, दुलाल मुखर्जी, सुदीप्त दे, विष्णु कुम्भकार , संजय कुंडू, कृष्णा नंदी, पप्पू सरकार, आदि के साथ कमेटी के लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?