Advertisements
Spread the love

क्या ऐसा भी होता है  :

डालसा के पी एल वी के प्रयास से विगत चार साल से राशन कार्ड से वंचित परिवार को मिला राशन कार्ड …

 

जामशेदपुर/ पोटका :अभिजीत सेन

Advertisements

गत दो माह पूर्व डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद जी के निर्देश पर चलाए जा रहे लीगल एड क्लिनिक पोटका के द्वारा डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान के दरमियान तेंतला पंचायत अंतर्गत छोटा बंदूआ की एक महिला सोना माझी पति मोसो राम माझी के द्वारा डालसा के प्रतिनिधि के समक्ष एक शिकायत किया गया था उसकी समस्या ये थी के राशन कार्ड रहते हुए भी चार साल से राशन डीलर कुछ माह राशन देने के उपरांत राशन देना ये कहते हुए बंद कर दिया के ये

राशन कार्ड किसी और का है ये राशन कार्ड उसके परिवार के है ही नहीं आगे उस राशन कार्ड के माध्यम राशन नहीं मिलेगा इस विषय पर कई बार डीलर और कार्ड धारी के बीच कहा सुनी भी हुई अंतत कुछ न सूझ कर कार्ड धारी शांत हो गई और अपने समस्या के निदान का राह दिखती रही दो माह पूर्व उसके मुलाकात डालसा के पी एल वी से हुई

उनके समक्ष आपने इस राशन कार्ड समन्धित समस्या का समाधान हेतु गुहार लगाई गई पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा एक परिवार को चार साल से अपने अधिकार से वंचित देख तुरंत उसके जरूरत के सारे कागजात ले कर राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया और एक माह भीतर उसके राशन कार्ड भी बन गए आज उसके राशन कार्ड पी एल वी चयन कुमार मंडल और छकु माझी के द्वारा उसके घर पहुंचा दिए गए कार्ड धारी के अनुपस्थिति में राशन कार्ड उसके बेटी के हाथों में सौंप दिया गया और ये जानकारी भी दी गई के सरकार की हर सुविधा धीरे धीरे इस कार्ड के माध्यम से मिलने लगेंगे।