Advertisements
Spread the love

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गंगाडीह पंचायत भवन परिसर में आठ पंचायतों के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/ पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह पंचायत परिसर में सोमवार को आपकी योजना,आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आठ पंचायतों गंगाडीह, हल्दीपोखर पूर्वी, हल्दीपोखर पश्चिम,हेंसड़ा,रसूनचोपा,पोड़ाडीहा,जुड़ी,एवं तेंतला के लिए सेवा अधिकार सप्ताह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ आपके पंचायत तक आकर दे रही है। पंचायत तक सेवा देने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने ही किया। मौके पर अबुआ आवास, मुख्यमंत्री पारदेशीय योजना,पशुपालन योजना,फ्री बिजली योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया। मुख्य अतिथि द्वारा परिसंपत्तियों जैसे अबुआ आवास का गृह प्रवेश 5, पेंशन स्वीकृत पत्र 10, जन्म प्रमाण पत्र 1, मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो,व बबलू चौधरी पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी निकीता बाला, जिला कौशल पदाधिकारी अजय कुमार,बीपीआरओ मनोज सिन्हा,,मुखिया कार्तिक मुर्मू,फरजाना सुल्तान,चन्द्रभूषण सरदार,सिमती सरदार, दुखनीमाई सरदार,सुखलाल सरदार,एवं अमृत माझी,पशुपालन पदाधिकारी डा प्रदीप कुमार,उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, पंचायत सचिव साधुचरण सामाद,जगतपति मंडल, अख्तर हुसैन एवं 18 विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।