
दिल्ली स्थित झारखंड भवन में पोटका विधायक संजीव सरदार ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर /पोटका । झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पृथक राज्य की मांग को लेकर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित झारखंड भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने शहीद निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा: “निर्मल महतो सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आत्मसम्मान और संघर्ष का प्रतीक हैं। उन्होंने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए जो आंदोलन खड़ा किया, वह आने वाली पीढ़ियों को अपने अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “शहीद निर्मल महतो का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।” विधायक ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

