Spread the love

पोटका : हाता स्थित बिरसा मुंडा इंग्लिश स्कूल में ७९ वां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय झंडा फहराया…

✒️…अभिजीत सेन

Advertisements
Advertisements

स्वतंत्रता दिवस हमारे भारत देश त्योहार की तरह हर जगह मनाया जाता है । आजादी का यह जश्न सरकारी – गैर सरकारी विद्यालयों, दफ्तरों, मकान, दुकान और संस्थाओं में तिरंगा फहराया जाता है ।

इसी क्रम में हाता स्थित बिरसा मुंडा इंग्लिश स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों के द्वारा धूमधाम से मनाया गया।

१५ अगस्त के दिन स्कूल में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार के द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। जिसके पश्चात उपस्थित अतिथि, स्कूल के बच्चे एवं शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रीय झंडा को सलामी देते हुए, राष्ट्रीय गीत गाया गया । स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया गया। कार्यक्रम में देश के वीर जवानों को याद करते हुए देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया एवं अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर अतिथि रुप में मुखिया सुकलाल सरदार, बीवी बेसरा, शीला चौधरी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणय खण्डाईत, शिक्षिका गीता सरदार, मौसमी पालित पूर्णिमा गोप, अनन्या बेहरा, बिना महतो, दीप लीना पांडा आदि के साथ स्कूल के बच्चे उपस्थित हुए ।