
पोटका : एसयूसीआई ने खनन और खनिज के नये विधेयक के खिलाफ मोर्चा खोला
रिपोर्ट : अभिजीत सेन
वामदलों का संयुक्त आहवान पर गुरुवार 3- सितंबर 2026 को एस, यू, सी, आई(कम्युनिस्ट) पार्टी की ओर से पोटका के हाता बिरसा चौक पर खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक , 2026 के खिलाफ नुक्कड़ सभा आयोजित कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नुक्कड़ सभा को आयोजित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र के भाजपा सरकार पर बहुमत के बल पर राज्यों के ऊपर जन विरोधी एवं कारपोरेट- समर्थक कानून थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा इस विधेयक का अधिक असर झारखंड राज्य पर पड़ेगा। क्योंकि राज्य खनिज संपदा से समृद्ध है। इस नए कानून से खान और खनिज से मिलने वाला टैक्स एवं सेस राशि पर राज्य के अधिकार प्रभावित होंगे। इसमें झारखंड राज्य के लोक कल्याणकारी योजना जैसे मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, छात्रवृत्ति की राशि, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि को चलाने के लिए राज्य को बहुत ही आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया इस कानून के खिलाफ आम जनता को आंदोलन में शामिल होने का अपील करते हुए कहां कि, कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर धीरेन भकत, सोनोका महतो,देवेन महतो(पंसस,कोवाली), विजन सरदार, अंबिका महतो, स्वपन भकत, शत्रुघ्न दास, नुनाराम रजक, करण हेंब्रम, नकु रजक, नारायण भकत, सदानंद दास, संध्या रानी महतो, विशाखा भगत, बलदेव मुंडा, रहीम भकत, धीरज दास आदि उपस्थित थे।
