Advertisements
Spread the love

 

पावरु आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से पूर्व लघु सिंचाई मंत्री सह पूर्व विधायक सनातन सरदार की 12वां पुण्यतिथि मनाया गया…

जमशेदपुर /पोटका :अभिजीत सेन।

Advertisements

पोटका के पावरु आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से पूर्व लघु सिंचाई मंत्री सह पोटका विधानसभा के पूर्व विधायक सनातन सरदार की 12वां पुण्यतिथि मनाया गया और उसके जीवनी पर चर्चा किया गया। उन्होंने शिक्षा की जगत में लोगों को जागरूक किया एवं कई विषय पर जैसा कि खेल, सामाजिक क्षेत्र में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा। वह सादा सीधा मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उनके क्षेत्र की लोगों को प्रभावित किया था। जिसके कारण उन्होंने पोटका विधानसभा क्षेत्र में तीन बार जीत हासिल किया था। अविभाजित बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री रहे। उनके कार्यकाल में पूरे राज्यों के साथ-साथ राज्यों के लोगों की प्रति सद्भावना था। उन्होंने किसानों के लिए कृषि कार्य में प्रोत्साहन दिया करता था। आदिवासी समाज के लिए कल्याणकारी योजना लागू कराया था।

आदिवासी भूमिज झारखंड की और से कहा गया कि आदिवासी भूमिज- समाज सामटाओ सम्मेलन दीनांक 20-10 -2024 को तेंतला फुटबॉल मैदान में आयोजन किया जाएगा। मौके पर आदिवासी भूमिज समाज झारखंड के सिद्धेश्वर सरदार, जयपाल सिंह सरदार, हरीश भूमिज, लखीन्दर सरदार, पुरुषोत्तम सरदार, सीरतन सरदार, अर्जुन सरदार, विभीषण सरदार, शिशुपाल भूमिज आदि उपस्थित रहे।

You missed