पूर्व सीएम चंपई सोरेन पोटका विधानसभा क्षेत्र मे दौरा करने पहुंचने पर भाजपा के जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोज सरदार ने शिष्टाचार भेंट करते हुए आशीर्वाद ली।
जमशेदपुर/ पोटका : अभिजीत सेन।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के पश्चात पोटका विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोटका के कुदादा खालसा ढाबा में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित अपने कार्यकर्ता और ग्रामीण लोगों से मिले। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगरीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार ने उनसे शिष्टाचार मुलाक़ात कर उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद लिये |
Advertisements

Advertisements

चंपई सोरेन ने कहा कि यह राज का परिवर्तन का लहर है। उन्होंने कहा झारखंड राज्य की विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकता है। मौके पर काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लोक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

